फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में सरकाघाट और करसोग विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में सरकाघाट, चेस में मंडी प्रथम
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को इंद्र सिंह ने नवाजा
करसोग के धर्मेंद्र को मिला बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
रिवालसर (मंडी)। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूलों की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बड़ा महत्व है। खेलें छात्र के जीवन में आपसी सहयोग और अनुशासन के गुणों को बढ़ाती है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए पचास हजार रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों को 31000 हजार रुपये दिए। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। शिशु वर्ग में कबड्डी में सरकाघाट प्रथम, बाल वर्ग कबड्डी में प्रथम करसोग, किशोर वर्ग कबड्डी में करसोग विजेता रहा। चेस में प्रथम मंडी और दूसरे स्थान पर सुंदरनगर रहा। बैडमिंटन में बाल वर्ग में प्रथम करसोग, किशोर वर्ग में प्रथम करसोग, खो खो में शिशु वर्ग में प्रथम करसोग, बाल वर्ग में करसोग प्रथम रहा। एथलेटिक्स में रिया, दीक्षा, पलक और विक्रांत हटगढ़ अव्वल रहे। बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब धर्मेंद्र करसोग को मिला। 400 मीटर रेस में हटगढ़ प्रथम, 1500 मीटर रेस में हटगढ़ प्रथम रहा। समापन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेम पाल राणा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, मनोनीत पार्षद राजेंद्र गुप्ता व यशपाल ठाकुर उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें