मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही 47 वीं अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रतियोगिता के पांचवें दिन पहला मैच रुड़की और आरपीएफ कोलकाता के बीच हुआ। आयोजन समिति के मीडिया कोआर्डीनेटर सुशांत शर्मा ने बताया कि रुडकी के शामानंदा ने इस प्रतियोगिता में गोल की हैट्रिक लगाई और अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। पहला गोल शामानंदा ने 6वें मिनट, दूसरा 10 वें मिनट और तीसरा 40 वें मिनट में किया। चौथा गोल 47 मिनट में गुरलाल ने किया। इस प्रकार रुड़की ने मैच को 4.0 से जीत लिया। कोलकाता की टीम अब प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। जबकि एक अन्य मुकाबले में मुंबई 2-0 पराजित हुई है। इस मैच में ट्रायंफ मंडी को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के विनित कुमार ने 9 वें मिनट में गोल दागा। मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा मगर मंडी टीम गोल नहीं उतार सकी। मध्यांतर के बाद फिर से संघर्षपूर्ण मैच देखने को मिला। मध्यांतर के बाद पंकज नेगी ने मैच के 79 वें मिनट में गोल कर बढ़त हासिल की। जिसे मंडी टीम तोड़ नहीं सकी।