फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैहना में सांड़ के हमले से दो घायल, एक गंभीर, आईजीएमसी रेफर

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। क्षेत्र में सांड़ के हमले में दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड है तथा दूसरा किसान। घायलावस्था में दोनों को जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिक्योरिटी गार्ड की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी क्षेत्र में लावारिस बैलों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। लोगों में सतीश कुमार, प्रवीण कुमार, रमेश, मनोज कुमार, शैलेंद्र आदि का कहना है कि यहां लावारिस पशुओं की समस्या विकराल होती जा रही है। स्कूली बच्चों का अकेले घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। उधर, गंभीर घायल सिक्योरिटी गार्ड चूड़ामणी (65) की बहू रीता ठाकुर ने बताया कि उनके ससुर देवली कोटमोरस के रहने वाले हैं। यहां निजी कंपनी में वह सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। ड्यूटी के दौरान बैल ने उन्हें घायल कर दिया है। हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आईजीएमसी रेफर करने को कहा गया है। वहीं अन्य घायल हालम सिंह गांव बैहना का कहना है कि तीन दिन पहले उसे बैल ने हमला करके घायल कर दिया है। उनकी बाजू में पंद्रह टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें