मंडी। 9 से 21 मई तक पंडोह ब्रिज की मरम्मत के चलते इसपर यातायात बंद रहेगा। वाहन चालकों को वाया सात मील से शिवा सड़क वाला वैकल्पिक मार्ग चुनना होगा। स्कूली, आपातकाल वाहनों को छूट रहेगी। जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने अधिसूचना के माध्यम से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पंडोह ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण इसकी मरम्मत करवाई जा रही है। लिहाजा 7 से 21 मई 2018 तक पुल की मरम्मत के कारण इस मार्ग पर 24 घंटे यातायात सुविधा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। वैकल्पिक तौर पर सभी प्रकार के वाहन सात मील से शिवा सड़क का यातायात के लिए प्रयोग करें। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, अग्नि शमन वाहनों की आवाजाही के अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रात: 08:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा सायं 03:00 से 05:00 बजे तक इसका प्रयोग किया जा सकता है।