फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ मेला करसोग के अंतिम दिन देव दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सात दिवसीय जिलास्तरीय नलवाड़ मेला करसोग बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने मेले में आए देवताओं की पूजा अर्चना की। मेले के अंतिम दिन देव दर्शन को खूब जनसैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेहतर नस्ल के पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए करसोग नलवाड़ मेला 1967 में आरंभ हुआ था। लेकिन, आज इस मेले ने व्यापारिक तथा देव आस्था का रूप ले लिया है। वर्तमान में मेले में लोगों को पशुओं के क्रय-विक्रय के साथ-साथ अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने, देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर प्राप्त होता है। करसोग क्षेत्र की ग्राम पंचायत पांगणा में एक करोड़ 23 लाख की लागत से पजयाणु-छंछयार सिंचाई योजना, लोअर करसोग में 54 लाख की लागत से सिंचाई योजना, बगैला में 82 लाख रुपये, नींद-डोगरी में 80 लाख तथा काव में 51 लाख की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने मेले में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा मेले के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को 15 हजार देने की घोषणा की । इस अवसर पर स्थानीय विधायक हीरा लाल ने भी अपने विचार रखे । इस अवसर पर एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन, बीडीओ डा राखी सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें