फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरनाल के सडवाल में खेतों में मिला मृत तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। भरनाल पंचायत के सडवाल गांव में खेतों में मृत तेंदुआ मिला है। बताया जा रहा है कि गांव में स्थित बावड़ी मेें जब ग्रामीण पानी लाने के लिए गए थे तो उन्होंने खेतों में तेंदुआ पड़ा देखा। ग्रामीण उसे सोया हुआ जानकर डर के मारे बिना पानी लिए ही घरों की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

लोगों ने वार्ड पंच दुनीचंद को यह बात बताई। बाद में सभी ग्रामीण हाथों में डंडे लेकर शोर मचाते हुए उसे भगाने के लिए पहुंचे, तब भी तेंदुआ नहीं उठा। तब ग्रामीणों ने डंडों और लाठियों से उसको उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने कोई हरकत नहीं की। तब जाकर पता चला कि तेंदुआ मर गया था। वार्ड पंच ने तत्काल इस बारे में वन विभाग के वनरक्षक सुनील कुमार और पुलिस को सूचना दी। कुछ समय के बाद पूरी टीम गांव में पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पशु औषधालय में पहुंचाया। यहां पर तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसे जला दिया गया। वन अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तेंदुए की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस को मामला जांच के लिए सौंप दिया गया है। इससे पहले सुंदरनगर में भी एक शावक मृत मिला है। एक सप्ताह में दो मामले सामने आने से वन विभाग हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें