धर्मपुर (मंडी)। ज्ञान धारा पब्लिक स्कूल मढ़ी का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गुनजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। मुख्याध्यापक विनय कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया। वार्षिक समारोह में हिमाचल ग्रामीण बैंक मढ़ी के शाखा प्रबंधक संजय पटियाल ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समाज में फैली बुराइयों पर प्रहार किया। साथ ही स्कूल के नर्सरी केजी के बच्चों ने डांस की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में साल भर की अकादमिक, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल रहने वाले बच्चों को मेडल, स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम में विशेष अतिथि संजय पटियाल ने सम्मानित किया। स्कूल में बेस्ट अचीवर अवार्ड नीरज ठाकुर, स्वच्छता में अंजलि ठाकुर और दिव्या ठाकुर को मिला। बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड शिवम सकलानी, बेस्ट अटेंडेंस अवार्ड अनमोल ठाकुर, आंचल ठाकुर, आकाश ठाकुर, दिव्या, आयुष, ज्योति, निखिल, शानवी, लवनी, राहु, सूर्यांश ठाकुर, निशु, शिव, साक्षी, प्रियंका आदित्य, माही, मनीष, अरनव, ज्योति, निखिल, साहिल, अमन आदि को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्कूल की अध्यापिका कुमारी संगीता को बेस्ट टीचर का अवार्ड दिया गया।