फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गितेंद्र बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला चौरीधार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्याध्यापिका किरण कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से की गई। इस दौरान बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अध्यापकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गितेंद्र को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। सपना, भावना, ज्योति, नितिका, नेहा, दीपा, डिंपल, प्रभा, रोहित, प्रियंका, नोवल, अमित कुमार, स्नेहा ठाकुर और संध्या आदि को विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर मुख्यातिथि ने पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर गोपाल कृष्ण आजाद प्रवक्ता समाज शास्त्र, सुरेश कुमार, गीता, संतोष कुमारी, टीना, कुसुम और लता सहित स्कूली बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें