फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई और प्रशासन के खिलाफ औट में बुलंद की आवाज

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। स्नोरघाटी के तहसील मुख्यालय औट में फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक समिति के प्रदेशाध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें नेरचौक से मनाली तक सैकड़ों फोरलेन विस्थापितों तथा प्रभावितों के साथ किसानों, बागवानों, दुकानदारों तथा अन्य लघु उद्यमियों और समाज के अनेकों संगठनों ने भाग लेकर हकों के लिए आवाज बुलंद की। बैठक में नेरचौक से मनाली तक फोरलेन में विस्थापितों तथा प्रभावितों के पुरजोर पुनर्वासन और पुनर्स्थापन पर व्यापक चर्चा हुई।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति के मनाली मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि विस्थापितों को बिना पुनर्वासन के ही घरों से बेदखल किया जा रहा है। नेरचौक से मनाली तक सब से ज्यादा औट कस्बा प्रभावित हो रहा है। आने वाले समय में फोरलेन संघर्ष समिति के बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से फोरलेन संघर्ष समिति अपने कानूनी अधिकारों के लिए सड़कों पर है। लेकिन, आज तक सरकार और प्रशासन तथा एनएचएआई की ओर से भू-अधिग्रहण कानून 2013 की धज्जियां ही उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को जल्द से जल्द पुनर्वासित किया जाए तथा औट की केशव माधव मार्केट व सभी उजाड़े गए रेहड़ी वालों को स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत पुनर्स्थापित किया जाए। जल्द ही इन सब मुद्दों को लेकर उपयुक्त के पास जाएंगे। नई सरकार बनने पर फोरलेन संघर्ष समिति की ओर से एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी फोरलेन विस्थापितों को एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। इस मौके पर फोरलेन संघर्ष समिति के सचिव बृजेश महंत, मनाली मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विनोद महंत, फोरलेन संघर्ष समिति महिला विंग की अध्यक्ष प्रोमिला, युवा विंग के अध्यक्ष धमेंद्र ठाकुर, स्नोर मंडल युवा विंग के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत औट भगत राम वर्मा, दीनानाथ ठाकुर, किशोरी लाल ठाकुर, नेत्र प्रकाश, संजीव कुमार, केशव माधव मार्केट के अध्यक्ष गुलाब महंत, उपाध्यक्ष हेमराज वर्मा, सचिव केके ठाकुर, मुकेश शर्मा, फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघ हणोगी के प्रधान तेज राम, जीवन, पंडोह मंडल बेरोजगार संघ के प्रधान राजेंद्र कुमार, फोरलेन विस्थापित संघ के प्रधान भूषण, उपप्रधान मनोज कुमार, महासचिव नेसर सिंह चौहान, सलाहकार जोगिंद्र सिंह, रोशन लाल, कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें