फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई गिरा ट्रक, चालक बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। डडौर ततापानी मार्ग पर मंगलवार को चौकी के समीप एक ट्रक के सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से अफरा तफरी मच गई। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के उपरांत ट्रक एक पेड़ को उखाड़ते हुए दूसरे पेड़ के बीच में जा फंसा। जिससे ट्रक चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। ट्रक के सड़क से नीचे गिरने का धमाका सुनते ही लोग बचाव कार्य के लिए घटना स्थल की ओर भागे। बताया जा रहा है कि सड़क धंसने से ट्रक का टायर धंस गया और ट्रक खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों चंद्रमणी ठाकुर और दीनानाथ ठाकुर ने बताया कि अगर पेड़ न होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने मंगलवार शाम तक पुलिस में इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें