धर्मपुर (मंडी)। मढ़ी में अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो में लगातार नौंवी बार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हयुणपैहड ने खिताब पर कब्जा किया है। बुधवार को झंगी और धर्मपुर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें धर्मपुर विजेता रहा। बरोटी और धर्मपुर के बीच मुकाबले में बरोटी ने विजय प्राप्त की। बरोटी और हयूण पैहड के बीच अन्य मुकाबला हुआ। जिसमें हयूण पैहड ने विजय हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
वॉलीबाल में धर्मपुर व मढ़ी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मढ़ी विजेता, बरोटी व संधोल के बीच मुकाबले में संधोल विजेता और स्योह और हयूणपैहड के बीच मुकाबले में स्योह विजेता रहा। समौड़ और सिधपुर के बीच मैच में सिधपुर विजेता रहा। बैडमिंटन में संधोल व स्योह के बीच मुकाबला हुआ जिसमें संधोल विजेता, सरी व सिधपुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सरी विजेता, संधोल व कोठवां के बीच मुकाबला हुआ जिसमें संधोल विजेता रहा । कबड्डी में मढ़ी, बरोटी, और हयूणपैहड विजेता रहे। वीरवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल करेंगे।