फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम के लिए गया श्रद्धालु गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। नेरचौक से चार धाम की यात्रा पर निकले मनी राम पुत्र दितु राम उत्तराखंड से एक महीने से लापता हैं। परिजनों ने पुलिस और सरकार से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। वह अपने साथियों सहित 11 मई को नेरचौक से अन्य लोगों के साथ चार धाम की यात्रा पर निकला था। मगर 19 मई को सुनप्रयाग उत्तराखंड से उसके गायब होने की सूचना मिली है। इसकी सूचना रुद्र प्रयाग के थाना में भी दी गई। परिजनों का कहना है कि 8 जून को उन्होंने उपायुक्त मंडी, पुलिस अधीक्षक से भी मनी राम को ढूंढने की गुहार लगाई थी। वहीं, पुलिस थाना बल्ह को भी इसकी सूचना दी है। पुलिस थाना बल्ह का कार्यभार देख रहे सब इंस्पेक्टर शमशेर ने बताया कि बल्ह थाना की ओर से जांच की जा रही है। बल्ह थाना से रुद्र प्रयाग उत्तराखंड के लिए पुलिस जवान भी मनी राम की तलाश के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें