फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से गौशाला जली

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा/सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की ग्रेयोह पंचायत के चंदपुर गांव में बिजली गिरने से एक गौशाला में आग लग गई। आग लगने से पूरी गौशाला राख हो गई। जिससे गौशाला मालिक साधु राम को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि साधु राम की गौशाला में घास पड़ा था। जिसके कारण आग ने जल्द ही उग्र रूप धारण कर लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द राहत देने की मांग उठाई। उधर, एसडीएम किशोरी लाल ने कहा कि राजस्व विभाग को नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें