फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में खुलेगा बालिका बहुतकनीकी कालेज : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। चुनावी माहौल मेें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मपुर विस क्षेत्र के लिए दिल खोलकर घोषणाएं कीं। सज्याओपिपलू में जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मपुर में गर्ल्स बहुतकनीकी कॉलेज खोलने की घोषणा की। वहीं, उन्होंने आईपीएच मंडल सरकाघाट को मंडी जोन के अधीन करने की घोषणा की। पहले यह मंडल हमीरपुर के अधीन था। इसके अलावा उन्होंने टीहरा में ही पुलिस चौकी खोलने के अलावा पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी, धर्मपुर में आईपीएच का मंडल, डरवाड़ में पशु चिकित्सालय, घरवासड़ा में आईपीएच का सेक्शन ऑफिस और दारपा में पीएचसी खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही बिजली मंडल को बिजली बोर्ड का उपमंडल भी घोषित किया। जबकि आईपीएच का सर्कल सुंदरनगर या मंडी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब 10 बजकर 35 मिनट पर सरकाघाट कालेज ग्राउंड में उतरा। हेलीपैड पर उनके राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव, प्रदेश लघु एवं हस्तकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर और प्रदेश युकां महासचिव यदुपति के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री को पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद वे धर्मपुर की तरफ रवाना हुए। इस अवसर पर अन्य प्रमुख लोगों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योग राज ठाकुर, महासचिव रमेश के अलावा विजय ठाकुर, अनिल शर्मा, अखिल गुप्ता मौजूद रहे। जबकि सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


करोड़ों के शिलान्यास और शुभारंभ
33 केवी सब स्टेशन तनिहार का शिलान्यास किया गया। वहीं, दो करोड़ से सेरीकल्चर इनफोरमेशन सेंटर सिद्धपुर, 2 करोड़ से एएलआईएस सिद्धपुर, 56.52 लाख से एलडब्यूएसएस डुडल हुक्कल, 160.43 लाख से बीडीओ रेजिडेंस कांप्लेक्स के अलावा धर्मपुर और नाल्य खड्ड फुट ब्रिज का शिलान्यास किया। करीब 51.5 लाख की लागत से यह निर्माण होगा। जबकि पीएचसी डरना, 33 केवी सब स्टेशन मंडप, एसडीएम और तहसीलदार ऑफिस, पुलिस क्वार्टर धर्मपुर और सिद्धपुर के साइंस ब्लाक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें