फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी के 31 उत्कृष्ट प्राथमिक शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शेगली में थ्रीडी ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्राथमिक शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला मंडी के 31 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सुंदरनगर के शेगली स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में थ्रीडी ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘उत्कृष्ट प्राथमिक शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह 2026-27’ आयोजित किया गया। समारोह में जाने-माने लेखक एवं साहित्यकार डॉ. गंगा राम राजी मुख्य अतिथि रहे। जबकि कृष्ण चंद्र महादेविया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने सम्मानित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए।
डॉ. गंगा राम राजी, कृष्ण चंद्र महादेविया और अध्यापक नागेश कुमार ने कहा कि शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनके चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। प्राथमिक शिक्षा बच्चे के जीवन की नींव होती है। इस स्तर पर मिला मार्गदर्शन उसके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पुष्प राज, वासु देव, मुकेश पवार, उपेंद्र ठाकुर, कुलदीप चंद, हिरेंद्र कुमार, कमल देव, हरिमन, पन्ना लाल, व्योमेश कुमार, प्रदीप सिंह, खुब राम, नागेश कुमार, अतुल लखनपाल, सुरेंद्र सिंह, अनिल देव्लाश, नरेश कुमार, ईश्वर दास, नूप राम, ठाकुर दास, बलवंत, राकेश कुमार, गिरिश कुमार, अरुण कुमार, ज्योति प्रकाश, तेनजिंग नेगी, नीरज कुमार, बलविंदर कुमार, मोहर सिंह, कपिल राव और मंगत राम को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं अध्यापक चेत राम ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें