फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शरण जंगल में बान के 300 पौधे रोपे

विज्ञापन
शरण जंगल में पौधारोपण में शामिल वन विभाग और स्थानीय लोग। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सेवा पर्व के अवसर पर शरण जंगल में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय समुदाय और विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत शरण, स्थानीय महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फार्मेसी कॉलेज बगस्याड़ के लगभग 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एल राजू, एसोसिएट प्रोफेसर, और स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस अवसर पर 300 से अधिक बान के पौधे रोपे गए। उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि फार्मेसी कॉलेज बगस्याड़ ने इस क्षेत्र को भविष्य में संरक्षण के लिए गोद लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें