फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संतान प्राप्ति की आस में 222 महिलाओं ने शुरू की सलिंद्रा साधना

विज्ञापन
माता सिमसा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन सलिन्द्रा साधना में जुटीं श्रद्धालु महिलाएं। संवाद - फोटो : मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लडभड़ोल (मंडी)। विश्व प्रसिद्ध संतानदात्री माता सिमसा मंदिर में रविवार को शरद नवरात्र श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुए। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं। संतान प्राप्ति की कामना लेकर देश-विदेश से पहुंचे दंपतियों में से करीब 222 महिलाओं ने पारंपरिक सलिंद्रा साधना शुरू की।
विज्ञापन

मान्यता है कि नवरात्र में भूमि-शयन कर साधना करने वाली महिलाओं को माता सिमसा स्वप्न में संतान प्राप्ति का वरदान देती हैं। रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर मार्ग पर कुछ समय जाम लगा, जिसे पुलिस-प्रशासन ने शीघ्र नियंत्रित कर लिया। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठहरने, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें