संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को मंडी जिला अंडर-19 बालिका क्रिकेट चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में कुल 22 खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप के लिए चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में भाव्यांजलि, परनवी, वंशिका, जाह्नवी, सुवृति वर्मा, शनवी, राईसा, दामिनी, अर्शिया, भूमिका ठाकुर, विष्णुप्रिया, राशिका, कनिका, पार्थवी, ऋतु, आकृति, हर्षिता, साक्षी, यशिका, खुशबू, ट्रेसी और जैस्मीन शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप 14 अप्रैल से सुबह 10 बजे सुंदरनगर स्थित राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। कैंप के बाद 15 सदस्यीय अंतिम टीम का चयन किया जाएगा, जो चंडीगढ़ में होने वाली अंतर-जिला प्रतियोगिता में मंडी जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर मजबूत टीम तैयार की जाएगी। इस अवसर पर हिमाचल की पहली नॉर्थ ज़ोन खिलाड़ी नेहा सैनी, राष्ट्रीय खिलाड़ी नीनू चौधरी, तुलसी, महिला क्रिकेट की पहली स्कोरर सुनिधि तथा अभिनव गुलेरिया सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।