फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सरहद ने पुकारा उठो वीर जवानों पर बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की शनिवार को आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या शहीदों को समर्पित की गई। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों, स्कूल-कॉलेज और महिला मंडलों, डांस अकादमी फिट ऑफ फायर के कलाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सारेगामापा फेम सुनील कमल ने देश की सरहद ने पुकारा उठो वीर जवानों, ऐ मेरे प्यारे वतन और पंछी नदियां पवन के झोंके गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। लोक कलाकार ऋषभ भारद्वाज ने मेरा रंग दे बसंती चोला, हर कर्म अपना करेंगे और ऐ मेरे वतन के लोगों... गीत पेश कर सबको भाव विभोर कर दिया। फिट ऑफ फायर के कलाकारों ने सरहद पर तैनात सैनिकों की वीरता और शौर्य पर बेहद खूबसूरत डांस किया। दूसरी संध्या में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कारगिल हीरो शहीद राजेश चौहान की माता तारा देवी और गीता शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों को राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। संध्या में विमल कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर हरीपुर, भानू शर्मा, इंद्रा महिला मंडल धारंडा, कर्म सिंह, महिला मंडल रडा धारंड़ा, एंजेल पब्लिक स्कूल चौगान, साकार स्कूल, महादेव कला मंच, राजकीय बहुतकनीकी, हिमाचल डेंटल कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, उजाला महिला मंडल छातर, महावीर पब्लिक स्कूल, रमेश कुमार एवं अक्षय सैनी ने भी देश भक्ति पर आधारित अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें