नेरचौक (मंडी)। भंगरोटू नलवाड़ मेले में आने के लिए मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम बल्ह और नगर परिषद के पार्षदों ने सत श्री देव बाला कामेश्वर प्रबंधक समिति को निमंत्रण दिया। एसडीएम धर्मेश कुमार ने देवता कमेटी से आग्रह किया कि वह मेले में पहुंच कर इसकी शोभा बढ़ाएं। इस दौरान देवता कमेटी और नेरचौक व्यापार मंडल ने एसडीएम से आग्रह किया कि वह हर साल की तरह इस बार भी उन सभी देवताओं को बुलाएं जिन्हें बुलाया जाता है। गौर हो कि 14 मार्च से 18 मार्च तक चलने वाला मेला अब 16 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा।