प्रशासन ने भंगरोटू नलवाड़ मेले की खूंटी गाड़ी
मेला मैदान सूना, अब तक नहीं लगे झूले और न ही पहुंचे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र में सालों से चल रहा नलवाड़ मेले के लिए प्रशासन ने वीरवार को मेले की खूंटी गाड़ दी है। कुछ लोगों ने पगड़ियां बांध कर और इधर-उधर से कुछ पशुओं को पकड़कर मेले के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी कर दी। इस मौके पर नगर परिषद के कुछ पार्षद और नाममात्र विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। जबकि कोई भी स्थानीय जनता और देवी-देवताओं के कारदारों ने इस मौके पर शिरकत नहीं की। उधर, मेला मैदान पूरी तरह से सूना पड़ा हुआ है, इसमें कोई भी दुकान या झूला अब तक नहीं लगा है।