फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से गिरा स्कूली छात्र, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। क्षेत्र के लालग के पास एक स्कूली छात्र दूध ढोने वाली एक जीप से गिर कर घायल हो गया है। करसोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छात्र सातवीं में पढ़ता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब जितेंद्र लालग स्कूल जा रहा था तो इस दौरान वह दूध ढोने वाली जीप में बैठ गया। स्कूल के नजदीक पहुंचते ही यह छात्र जीप से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्रथम उपचार के लिए करसोग अस्पताल लाया गया, जहां प्रथम उपचार के बाद उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें