मंडी। नामधारी स्पोर्ट्स क्लब मंडी की ओर से पड्डल मैदान में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रोचक मुकाबले हुए। इसमें राइजिंग स्टार, पधर और रोपड़ू की टीमों ने विजय हासिल की। स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र पाल राजा ने बताया कि पहला मैच पराशर और राइजिंग स्टार पधर के बीच खेला गया। इस मैच को राइजिंग स्टार ने जीत हासिल की। दूसरा मैच डाइट मंडी और पधर के बीच खेला गया। पधर की टीम ने जीत हासिल की। तीसरा मैच रोपड़ू एवं टाइगर इलेवन के बीच खेला गया। रोपड़ू की टीम ने 63 रन बनाए, लेकिन रोपड़ू के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए टाइगर इलेवन की टीम को 46 रनों पर ही ढेर कर दिया। इस तरह रोपड़ू की टीम 17 रनों से मैच जीत गई। रविवार को प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कड़ा मुकाबला होगा। ब्यूरो