जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में बीबीए विभाग के तत्वावधान में व्यावसायिक मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश अवस्थी ने व्यावसायिक मेले के शुभारंभ पर मुख्यातिथि शिरकत की। बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थों के साथ-साथ कास्मेटिक के स्टाल लगाए। मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। व्यावसायिक मेले के आयोजक एवं बीबीए प्रमुख प्राध्यापिका बंदना ने कहा कि मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यावसायिक कौशल नियोजन लाभ और हानि के संदर्भ में अवगत करवाना है। इस दौरान मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित स्टालों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। मेले में बीबीए प्रथम की अंजली, प्रियंका ने कॉस्मेटिक और बीबीए छठे सेमेस्टर की मोनिका, नैना, मीनाक्षी, सुरेंद्र, शिवानी, कर्ण, अश्वनी ने पानी पूरी, गजरेला, चीज सैंडविच, बैज और नॉन वैज सूप के स्टाल लगाए थे। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की स्माईली, स्वाती और नेहा ने राज कचौरी और गोल गप्पे का स्टाल लगाया। बीबीए प्रथम की छात्रा बनिता, सिमरन, अंकिता, मोनिका ने फर्स्ट लव फूड का स्टाल सजाया। कचौरी और चाट पापड़ी बेची। विरेंद्र भूषण, शिल्पा, शारदा, सुशीला और रोहित ने मॉकटेल का स्टाल लगाया। बीबीए छठे सेमेस्टर की कुशमा, प्रतिभा, सुमन और आरुषि तथा श्वेता ने पॉपकॉर्न का स्टाल लगाया। अधिक आमदनी जुटाने वाले बीबीए के विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। इनमें शारदा, शिल्पा, सुशीला, विरेंद्र, अनुराग, भूषण और रोहित की टीम को पहला पुरस्कार। मोनिका, शिवानी, अश्वनी, अंजली, सुरेंद्र, प्रियंका, मीनाक्षी, प्रदीप, कर्ण, नैना और अक्षय को दूसरा पुरस्कार मिला। सिमरन, बनिता, मोनिका, अंकिता और आदित्य की टीम को तीसरा पुरस्कार मिला।
000