फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के चक्कर में बाल मजदूरी करते मिला नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। चाइल्ड लाइन मंडी ने लेबर इंस्पेक्टर भावना शर्मा के सहयोग से चक्कर में एक दुकान से बाल मजदूरी कर रहे एक नाबालिग का रेस्क्यू किया है। बालक ने बताया कि वह लोहागढ़ा, किशनगंज, बिहार का रहने वाला है तथा वह तीन महीने पहले अपने बड़े भाई के साथ यहां आया था और दुकान में काम कर रहा है। चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना 1098 के माध्यम से मिली थी कि चक्कर में एक दुकान में नाबालिग मजदूरी कर रहा है। इसके बाद बालक को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। चाइल्ड लाइन के केंद्रीय समन्वयक अच्छर सिंह ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति ने बालक की आयु संबंधित मेडिकल करवाने के आदेश चाइल्ड लाइन मंडी को दिए। बालक को अस्थायी रूप से आश्रय ओपन शेल्टर मंडी में भेज दिया है। रेस्क्यू के दौरान चाइल्ड लाइन से काउंसलर वीना देवी, टीम सदस्य रणजीत कुमार, सतीश कुमार तथा रक्षा देवी मौजूद रहे। चाइल्ड लाइन मंडी ने लोगों से आग्रह किया है कि छोटे बच्चों को काम पर न रखें और ऐसा कोई बच्चा कहीं भी दिखे तो तुरंत सूचना दें। बाल मजदूरी को रोकने में अपना सहयोग करें।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें