गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहांडा के व्यावसायिक विषय के 32 छात्रों ने ग्राम पंचायत मुरहाग के खुनागी गांव में स्थित पुष्प उद्योग का दौरा किया। इस दौरान कृषि विषय के प्रशिक्षक ललित कुमार और चिंता देवी भी मौजूद रहे। किसानों मनोज कुमार, गोविंद भारद्वाज, प्रेम सिंह, भूप सिंह, चमन लाल और मनीराम ने स्कूली छात्रों को पुष्प उत्पादन के बारे में बताया। पुष्प उत्पाद मनोज कुमार ने बताया कि आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग कर पुष्प उत्पादन से स्वावलंबी बना जा सकता है। प्रधानाचार्य यादविंद्र शर्मा ने बताया कि इस भ्रमण से छात्रों को पुष्प उत्पादन संबंधी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई और छात्रों को पुष्प उत्पादन में हौसला भी बढ़ा है। स्कूली बच्चों को बहुमूल्य जानकारी देने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य यादविंद्र ने गांव के किसानों का आभार प्रकट किया।
000