नेरचौक (मंडी)। क्षेत्र में बिजली बोर्ड की बीस लाख से अधिक की राशि पर कुंडली जमाए बैठे 200 कारोबारियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली काटने के आदेश बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। इससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह के भीतर अगर भुगतान चुकता नहीं किया तो कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा। एसडीओ विद्युत बोर्ड दिनेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले चार माह से बिजली के बिलों को कई कारोबारियों ने भुगतान नहीं किया है। इससे बोर्ड को घाटा उठाना पड़ रहा है। कई बार सूचना देने के बावजूद पेंडेंसी क्लीयर नहीं हुई है। लिहाजा अब बिजली बोर्ड ने ऐसे डिफाल्टरों के कनेक्शन काटने के फरमान जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले विभाग स्थायी तौर पर मीटर की तार काटेगा। यदि इसके बाद भी बिजली के बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो बोर्ड स्थायी तौर पर बिजली बंद कर देगा। इसके बाद नए कनेक्शन की तर्ज पर विभाग को आवेदन करके खर्च के साथ सप्लाई बहाल होगी।
0000