फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान का वार्षिक पारितोषिक समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इसमें विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्राचार्य ई. नीरज उप्पल ने संस्थान की उपलब्धियों से उपस्थित अभिभावकों को अवगत कराया। इस दौरान संस्थान के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। मुख्यातिथि ने संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और इसे गुणात्मक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्लॉक के लिए 5.52 करोड़ और अतिथि गृह के लिए 1.25 करोड़ की राशि मंजूर कर दी गई है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री अपने सुंदरनगर दौरे के दौरान इन भवनों का शिलान्यास रखेंगे। सम्मान पाने वालों में हितेंद्र ठाकुर, करणवीर ठाकुर, हंतुष शर्मा, आकाश अवस्थी, वंदना, आस्था ठाकुर, स्मृति चौहान, संजय कुमार, हेमराज, अकुश शर्मा, रिधि, इशिता, सुगंधा, रितेश, नवीन, धर्मेंद्र ठाकुर, खेम चंद, अनु कुमारी, दीपिका, संदीप कुमार, अभिषेक ठाकुर, यशपाल ठाकुर, साहिल कुमार, आंचल वर्मा, कल्पना, राहुल कुमार, सुनील कुमार, रिया, सलील कुमार, रोहित शर्मा, सुनील कुमार, अतुल सिंह, मनीशा कुमारी, अनमोल सूद, अक्षिता गुप्ता, कुलदीप कुमार, साहिल राणा, नवीन कमल, राकेश कुमार, बलवंत सिंह, सौरव पंवार, पल्लवी, विक्रांत वर्मा, अनिता ठाकुर, विकास कुमार, निगम कुमार विक्रांत वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें