फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात के लिए प्रयोग में लाई जा रहीं स्कूली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली/साईगलू (मंडी)। नूरपुर स्कूल बस हादसे के बाद यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर शिकंजा कस दिया गया है। वीरवार को कोटली क्षेत्र में हुई चेकिंग के दौरान करीब आधा दर्जन वाहनों के चालान काटे हैं। जबकि कुछ वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा है। जिसमें स्कूल बसें भी हैं। इन बसों में बाराती ढोए जा रहे थे।
विज्ञापन

परिवहन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कोटली क्षेत्र के कई स्थानों पर यातायात नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के चालान काटे। साईगलू में विभाग के अधिकारियों ने प्राइवेट स्कूलों की बसों के कागज चेक किए और स्कूल प्रशासन को हिदायत दी कि वह नियमों के तहत ही अपने वाहन को संयम से चलाएं। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने चालान भी काटे। ऐसे स्कूल वाहन जो निजी तौर पर बारात तथा अन्य सवारियों को स्कूल बस में ले जा रहे थे, उनके चालकों को न करने की हिदायत भी दी गई। टैक्सी यूनियन ने इस संदर्भ में आरटीओ व पुलिस विभाग से मांग की थी कि साईगलू, बग्गी, बटाहण में कुछ स्कूल बस संचालक बारात और अन्य निजी सवारियों को स्कूल बस में नियमों को ताक पर रखकर ढो रहे हैं। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद का कहना है कि पुलिस नियमों के तहत चालान काटने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें