फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार अपने शासन में खिलाडिय़ों को देगी पूरा मान सम्मान: राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार खिलाड़ियों को देगी पूरा सम्मान : राकेश
विज्ञापन

पूर्व सरकार में मान सम्मान न मिलने से आहत हुईं भावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। 26वीं राज्य स्तरीय महिला और पुरुष वर्ग की तीन दिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को सीसे स्कूल बाल सुंदरनगर में आरंभ हुई। इस मौके पर विधायक राकेश जंवाल ने बतौर मुख्यातिथि ने शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, महासचिव नंद किशोर शर्मा, आयोजन समिति के सचिव अशोक भुट्टो, उप प्रधान दलीप ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीत कर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की पूर्व सरकार ने अनदेखी की। उन्हें जीत हासिल करने के बाद भी जो मान-सम्मान मिलना चाहिए था, नहीं मिला। वर्तमान सरकार खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान देगी। इस मामले को वह प्रदेश सरकार के समक्ष भी उठाएंगे। इस मौके पर मंडी हैंडबॉल संघ की ओर से प्रदेश की महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों मोनिका पॉल, निधि शर्मा, बबिता ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, ज्योति और शिवानी को भी विधायक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी आशीष, कर्ण चंदेल, अंशुल शर्मा, सुनील कुमार, अशोक गौतम, सरिता शर्मा, मनोज ठाकुर, मनीष राणा, वीरेंद्र कुमार, अनिल गुलेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें