फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी थट्टा गांव की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
थट्टा की पूजा सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

मंडी। बदार क्षेत्र के गांव थट्टा की पूजा ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। वह 26 फरवरी को सेना के बेस अस्पताल पश्चिम बंगाल के बाग डोगरा में ज्वाइन करेंगी। पिता चंद्रमणी ठाकुर और माता रामदेई स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। जबकि, उनका भाई लोकेश कुमार मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद अगली पढ़ाई कर रहा है। पूजा के पिता ने बताया कि पूजा ने दसवीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह और जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा से की है। इसके बाद उसने बीएससी नर्सिंग यूनिवर्सिटी बड़ू साहेब से की है। वर्तमान में वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में सेवारत थीं। पूजा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें