मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक कुलबिंद्र बिल्ला के नाम रही। आठ बजे के बाद स्टार कलाकार बिल्ला ने मंच संभाला। उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गाने गाकर खूब समां बांधा। उन्होंने सजन तेले नैन फरेबी से सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। इसके बाद सेम टाइम सेम जगह, प्लाजो, टाइम टेबल, मेरे यार, डीजे बजदा, चकमे सूट, यादें सुपने गानों पर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, पहाड़ी गायक विक्की चौहान ने भी पहाड़ी नाटियों पर लोगों को नचाया। उन्होंने चमचमांदे तेरे दांदडू से संध्या का आगाज किया। जिसके बाद झुमके झुमके, भाईजी बात ऐसी, पिंगटा पूंगा आदि गीतों पर नाचने को मजबूर कर दिया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संध्या का आगाज शहनाई वादक सूरजमणी की शहनाई से किया। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर एनसी मॉडल स्कूल मंडी, गायक कृष्ण लाल मंडी, हेमराज पंडोह, खेमराज हंगोई, अनिल मंडी, रवि सुंदरनगर, कर्म सुंदरनगर, कुलदीप भंगरोटू, नितिन शर्मा द्रंग, संजय सेन सुंदरनगर, आनंद कुमार करसोग, सोनू भारद्वाज म्यूजिकल ग्रुप सोलन, यशपाल वर्मा सराहन, उम्मा मलिक शिमला, रमेश्वर शर्मा चौपाल, बादल म्यूजिशियन ने शानदार जादू दिखाया। रमेश कटोच शिमला, अयूब खान जोगिंद्रनगर, राजस्थान के कलाकारों ने प्रसिद्व कठपुतली नृत्य, केलांग के अनिल सूर्यवंशी, शिमला के संजीव धीमान, सुंदरनगर के सारेगामा फेम सुनील कुमार ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा मंडी के नटराज डांस ग्रुप ने भी जबरदस्त डांस से खूब तालियां बटोरीं। मुस्कान, कार्तिक ने नृत्य पेश किया।