नबाही/सरकाघाट (मंडी)। स्कूल ऑफ नर्सिंग सरकाघाट में फ्रेशर पार्टी का आयोजन बुधवार को धूमधाम से किया गया। इसमें सिविल अस्पताल सरकाघाट में कार्यरत चीफ मैट्रन विमला भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। जीएनएम फर्स्ट ईयर की प्रियंका शर्मा को मिस स्माइल, अजीता को मिस पर्सनेलिटी, श्रेया ठाकुर को फर्स्ट रनरअप, तमन्ना को मिस फ्रेशर चुना गया। एएनएम फर्स्ट ईयर की विशाखा देवी को मिस स्माइल, अंकिता ठाकुर को मिस पर्सनेलिटी, अंकिता कुमारी को फर्स्ट रनरअप और सुषमा ठाकुर को मिस फ्रेशर चुना गया। इस कार्यक्रम में संस्था के एमडी अतुल शर्मा, भारत बन्याल, प्रिंसिपल रश्मि शर्मा एवं सभी नर्सिंग ट्यूटर, सिविल अस्पताल सरकाघाट में कार्यरत वार्ड सिस्टर वीणा राणा, वार्ड सिस्टर शीला, कांता और तृप्ता आदि उपस्थित रहीं।