फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पार्टी में परिवार को आत्मसम्मान नहीं मिलेगा वहां नहीं रहूंगा: अनिल

विज्ञापन
मंडी में नामांकन के समय समर्थकों के साथ मंत्री अनिल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। आचार संहिता के तीन दिन बाद कांग्रेस छोड़ परिवार समेत भाजपा में शामिल होने वाले पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने मंडी सदर में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन भरा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सिराज के प्रत्याशी और विधायक जयराम के साथ समर्थकों के कंधों पर सवार होकर मंत्री एसडीएम निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। रैली पड्डल मैदान से होती हुई इंदिरा मार्केट, चौहाटा, मोती बाजार, बालकरोपी भूतनाथ गली से दोबारा चौहटा पहुंची। इस दौरान मंत्री ने देवी देवताओं का आशीर्वाद भी लिया। एसडीएम कार्यालय में नामांकन भरने के बाद मंत्री सेरी मंच में पहुंचे और संबोधन किया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में उनके परिवार को आत्मसम्मान नहीं मिलेगा, वहां वह नहीं रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस के मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मलाई उन्होंने नहीं खाई लेकिन समय आने पर बता देंगे की वीरभद्र की केबिनेट में मलाई किस तरह मंत्रिमंडल खाता है। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र आश्रय शर्मा आदि भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा जयराम ने कहा कि भ्रष्ट सरकार को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सुखराम परिवार का फैसला बिल्कुल सही है।
विज्ञापन

पंडित सुखराम को पहनाई लाल टोपी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पंडित सुखराम को लाल रंग की टोपी भी पहनाई। हालांकि सुखराम इससे पहले न तो लाल और न ही हरे रंग की टोपी पहनते थे, लेकिन भाजपा की इस रैली में उन्होंने लाल रंग की टोपी पहनी।
मैं तो अर्की में प्रचार करने के लिए भी तैयार : सुखराम
पंडित सुखराम ने कहा कि उनके बेटे की जीत तय है। मंडी को उन्होंने अपने हाथों से सींचा है। वोटर इस घड़ी में उनका साथ जरूर देगा। वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अर्की में भाजपा चाहे तो प्रचार के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें