पधर (मंडी)। उरला स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र चेतन चंदेल का चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की साइंस एक्टिविटी में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय चिल्ड्रन कांग्रेस साइंस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्र का चयन इस प्रतियोगिता में हुआ है। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि चेतन साइंस एक्टिविटी में जिला भर में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने मेधावी छात्र सहित अभिभावकों और स्कूल स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।