फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मांगों को लेकर आवाज की बुलंद किसान पासबुक को फिर से मिले मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारतीय किसान सभा मंडी इकाई ने बुधवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इससे पहले बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज बुलंद की। साथ ही निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। मांग उठाई कि फोरलेन में अधिगृहीत की गई भूमि का मुआवजा नियमों के तहत चार गुणा मिलना चाहिए लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार इस राशि में अडंगा अटका रही है। विस्थापितों को काूनन के तहत भूमि आवंटित करवाने की मांग उठाई गई। जबकि, वर्षा जल संरक्षण के लिए जिला की प्रत्येक खड्ड और नालों में प्राकृतिक तौर पर जल भंडारण की मांग उठाई गई। वहीं, किसान पास बुक जो विभाग द्वारा पहले जारी की गई है, उसे पुन: मान्यता देने की गुहार लगाई। भारतीय किसान संघ मंडी के अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर और जिला मंत्री सोम कृष्ण शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें