फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों के बीज तैयार करो और बनाओ पाकेट मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पॉकेट मनी बनाने के लिए एक स्वयंसेवी संस्था ने नौजवानों के लिए एक आसान राह दिखाई है। इसमें संस्था कृषक पृष्ठभूमि से संबंधित विद्यार्थियों से औषधीय पौधों की नर्सरी एवं बीज तैयार करवाएगी। नतीजतन वे अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए बिना अपने पढ़ाई को विघ्न डाले अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए धनार्जन कर सकें। हर छात्र अपनी 1 बीघा भूमि पर लगभग 10 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमा सकता है। साथ ही जिन विद्यार्थियों के घर के आसपास दो विस्वा यानी लगभग 400 वर्गमीटर भूमि है, वे भी 3 से 5 हजार रुपये प्रति माह कमा सकते हैं। संस्था समृद्धि थ्रू हेल्थ, एग्रीकल्चर एंड जस्टिस, सहज ने राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग एक हजार विद्यार्थियों को अपनी संस्था का सदस्य बनाया है। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों का उज्जवल भविष्य अर्थात देश का उज्जवल भविष्य बनाना है। इस कार्य में संस्था उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाएगी एवं पौधों एवं बीजों का विपणन भी करवाएगी। इसके अलावा जो विद्यार्थी गैर कृषक हैं, उन्हें संस्था सरकारी गैर सरकारी नौकरियों के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध करवाएगी। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से समय समय पर कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। संस्था का मुख्य उद्देश्य सबका विकास समृद्धि का द्वार है। संस्था प्रधान एवं समन्वयक मोहित गर्ग ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें