फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कृषि विक्रय केंद्र में पहुंचा 210 क्विंटल धान, मक्की, चरी और बाजरा का बीज

Fri, 16 May 2025 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के कृषि विक्रय केंद्रों में 210 क्विंटल धान, चरी, मक्की और बाजरा का बीज मई माह में ही पहुंच गया है। द्रंग और चौंतड़ा विकास खंड के दो हजार से अधिक किसानों को इससे राहत मिली है। अब दोनों खंडों में 500 हेक्टेयर भूमि पर बिजाई शुरू होगी। अप्रैल और मई माह में गेहूं की बंपर पैदावार से उत्साहित किसानों को कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध करवाने पर किसानों के चेहरों में भी खुशी लौट आई है।
विज्ञापन

वीरवार को कृषि विक्रय केंद्र जोगिंद्रनगर में धान, चरी के बीज लेने पहुंचे किसान रमेश कुमार, महेंद्र, महेश ने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए मुख्यतः धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज तय समय पर कृषि विक्रय केंद्र में पहुंच जाने से अब इनकी बिजाई भी जल्द शुरू होगी।
कृषि विषयवाद विशेषज्ञ सोनम कुमारी ने बताया कि किसानों के लिए सस्ती दरों पर विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज जोगिंद्रनगर में भी उपलब्ध करवा दिए हैं। उन्होंने बताया कि द्रंग कृषि खंड के लिए 30 क्विंटल हाइब्रिड मक्की, 10 क्विंटल हाइब्रिड धान, 10 क्विंटल परमल धान, लगभग 100 क्विंटल चरी तथा लगभग 40 क्विंटल बाजरा का बीज उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए टूल किट व प्लास्टिक की पाइप भी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि द्रंग ब्लॉक के अंतर्गत कृषि विक्रय केंद्र पधर, जोगिंद्रनगर और टिक्कन में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। इन विक्रय केंद्रों में किसी भी कार्य दिवस पर किसान बीजों को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें