फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थुनाग में 21 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
थुनाग में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदानियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ और युवक मंडल बस्सी ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान शिविर लगाया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ब्लड बैंक एवं चिकित्सा विभाग की पूरी टीम के साथ अभियान का समर्थन किया। साथ ही जनमानस को बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग एवं मिल्क फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन के आर्थिक और पोषणीय महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ के राज्य महासचिव फार्मेसी अधिकारी कुशाल सिंह, कमल देव शर्मा, सुखविंद्र संधू एवं नरेश ठाकुर, दीपक ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें