फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में पैरा मिलिट्री फोर्स का फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लोकसभा चुनावों में संदिग्ध गतिविधियों के अंदेशे को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद अब पैरा मिलिट्री फोर्स ने मोरचा संभाल लिया है। विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न संदिग्ध जगहों पर पुलिस की छापामारी जारी है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। फ्लैैग मार्च भी किया जा रहा है। सोमवार को सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में शहर में सेना का फ्लैग मार्च करवाया गया। पधर के डीएसपी मदनकांत का कहना है कि पुलिस अधीक्षक मंडी से मिले आदेशों की अनुपालना करते हुए जोगिंद्रनगर में पुलिस बल की अत्यधिक तैनाती के बाद पैरा मिलिट्री फोर्स को भी फील्ड पर उतारा गया है। विधानसभा क्षेत्र में लगातार नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें