फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंद्रावणी स्कूल में मातृ दिवस पर विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बिंद्रावणी में मुख्याध्यापक राकेश कौशल की अध्यक्षता में मातृत्व दिवस मनाया गया। इसमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता सोमा राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कन्या स्कूल मंडी की प्रधानाचार्य प्रतिभा वैद्य विशेष अतिथि मौजूद रहीं। मुख्याध्यापक राकेश कौशल ने बताया कि विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनेक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अभिभावकों के लिए फन स्पर्धाएं करवाई गईं। मुख्यातिथि ने मां की महत्ता और बेहतर समाज निर्माण में उसके सहयोग के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें पूजा, गीता, नवदीप, चंपा, आहिल्या, मीरा, लज्जा, कमली, चिंता, प्रीति, ईशा, कृतिका, आदित्य, जीया, पायल, हर्षा, कनिका, देव्यांशी, मोनिका, अंशिका, परीक्षित, दीया, खुशबू, आंचल, करिश्मा, दीक्षांत, यश, भूमिका, परस, दामिनी सहित अन्य विद्यार्थियों शामिल रहे। इस अवसर पर कवियत्री मंजुला वर्मा, ग्राम पंचायत मझवाड़ के सदस्य कमलेश, एसएमसी कमेटी के पदाधिकारी, स्थानीय ग्रामीणों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें