फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, ओलावृष्टि से सेब की प्लॉवरिंग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर/बालीचौकी (मंडी)। जिले में हुई बारिश ने सेब सेटिंग पर प्रतिकूल असर डालना शुरू कर दिया है। सेब बागीचों में बंपर फ्लॉवरिंग के बीच रिमझिम बारिश ने खलल डाल दिया है। मधुमक्खियों ने बारिश और ठंड में परागण करना छोड़ दिया है और फूल ठंड के कारण सिकुड़ने लगे हैं। सराज के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब की पैदावार को नुकसान पहुंचा है। गाड़ागुशैणी, थाचाधार, टील बछूट, खौली में भारी ओलावृष्टि की सूचना है। इस बार चिलिंग आवर पूरे होने के बाद पूरे प्रदेश में सेब की बंपर फ्लॉवरिंग है। फ्लॉवरिंग के बीच मौसम का यूं करवट लेना बागवानों को चिंतित कर रहा है। इस बार सेब बगीचों में पर्याप्त नमी है और फूलों की बहार है। इससे बंपर फसल होने की उम्मीद है। व्यापारियों और आढ़तियों में भी बंपर फ्लॉवरिंग को लेकर भारी उत्साह है। दिल्ली स्थित क्रॉस इन कंपनी के मालिक नरेश ढल ने बताया कि इस बार समूचे हिमाचल में बंपर फ्लॉवरिंग की सूचना है। बागवानों चंद्रमणि, लाभ सिंह, दीवान चंद, बीआर मस्ताना, प्रमोद कुमार, हेमराज और मनोज कुमार ने बताया कि फ्लॉवरिंग बंपर होने पर मौसम की बेरुखी उनकी नींद उड़ा रही है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा है कि मौसम सेब के अनुकूल चला है। बागवान धैर्य रखें। मंडी जिले के करसोग, गोहर, जंजैहली और बालीचौकी में सेब का उत्पादन होता है। मंडी का सेब सर्वप्रथम दिल्ली पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें