फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंतड़ा में निजी स्कूलों का रिकॉर्ड जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। निजी स्कूलों में हर कक्षा में एडमिशन फीस लेने, वर्दी और किताबें बेचने के खिलाफ शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीम ने स्कूलों में दस्तक दी है। मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी पीसी राणा के नेतृत्व में एक दल ने चौंतड़ा के निजी स्कूलों में निरीक्षण किया। वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच की गई।
विज्ञापन

स्कूलों में इस सत्र में बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों से ली गई धनराशि की भी जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान निजी स्कूलों का फीस ढांचा, छात्रों के नामांकन, पीटीए का गठन, छात्रवृत्तियों का लेनदेन, खाता लेखन, बस किराये की भी विशेष रूप से जांच की गई है।
जांच के दौरान निरीक्षण दल ने इन स्कूलों के लेखा जोखा सहित लेनदेन में पारदर्शिता रखने के भी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों में शिक्षा ले रहे बच्चों को पाठशालाओं में दी जा रही सुविधाओं के बारे भी पूरे आंकडे़ एकत्रित किए। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी पीसी राणा ने बताया कि विभाग की ओर से प्राप्त आदेशों के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। निजी स्कूलों की ओर से किताबें और वर्दियां बेची जा रही हैं, इन पर अंकुश लगाया जाना है। यह भी तय किया जा रहा है कि बच्चों से तय मानकों के आधार पर ही फीस ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है। रिपोर्ट तैयार कर सरकार और विभाग को सौंपी जाएगी। इस अवसर पर अधीक्षक एलआर गुलशन, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी चौंतड़ा महेश कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
इन स्कूलों में दी दबिश
चौंतड़ा के विभिन्न निजी स्कूलों में दबिश दी गई। इनमें आर्यन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दिशा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें