फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु राम सिंह के जन्मोत्सव पर नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नामधारी संगत मंडी ने सतगुरु राम सिंह के जन्मोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया। नगर कीर्तन रामनगर, महामृत्युंजय मंदिर, इंदिरा मार्केट से होते हुए चौहटा बाजार पहुंचा। इस दौरान साध संगत को शबद कीर्तन से निहाल कर दिया। गतका पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। वहीं नामधारी संगत के हरदीप सिंह राजा ने कहा कि सतगुरु राम सिंह 12वें अवतार के रूप में प्रकट हुए हैं और उन्होंने देश की आजादी के समय महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सतगुरु राम सिंह जी ने विधवा विवाह को पुन: शुरू करने का समर्थन किया था और बाल विवाह को रोका था और अंग्रेजों का बहिष्कार किया था। इस अवसर पर नामधारी संगत की ओर से चौहटा बाजार में शक्ति प्रदर्शन की झांकियां भी पेश की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें