फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर अस्पताल के दो और डाक्टरों के स्थानांतरण के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में दो और विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के आदेश पारित हुए हैं। इससे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। रोजाना 300 से अधिक ओपीडी वाले अस्पताल में लंबे अरसे से विशेषज्ञ चिकित्सकों के कुछ अहम पदों की पहले ही कमी चल रही है। इस पर दो और डॉक्टरों के स्थानांतरण के आदेश मरीजों पर भारी पड़ सकते हैं। यहां पर गायनी और ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती करने की बजाय स्वास्थ्य विभाग ने जोगिंद्रनगर अस्पताल के एक सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ चिकित्सक को मंडी और कांगड़ा के अस्पतालों में तैनाती देने के तुगलकी फरमान जारी कर दिए हैं। अस्पताल में अब फिर से चिकित्सकों की कमी का संकट गहरा गया है। गौरतलब है कि करीब सात दिन पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर पहले महंगी दवा मरीजों को लिखने पर अस्पताल के एक विशेषज्ञ चिकित्सक पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के संकेत दिए थे। लेकिन इसके बाद स्थिति और गंभीर होती जा रही है। उधर, अस्पताल के दो और विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के आदेश पर माहौल गर्मा गया है। व्यापार मंडल सहित उपमंडलवासियों ने स्वास्थ्य विभाग के इन आदेशों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दी है। उधर, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि अस्पताल के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण के आदेश की सूचना मिली है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव सहित सात पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें