फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विकेट से विजयी रही त्याबला टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। मां मुरारी क्रिकेट ट्रॉफी का समापन क्रिकेट लीग के अध्यक्ष पूर्ण चंद की अध्यक्षता में लेदा क्षेत्र के दसेहड़ा में हुआ। इसमें बीडीसी सदस्य तारा तुंगला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। फाइनल मैच त्याबला और दसेहड़ा टीम के बीच खेला गया। इसमें त्याबला टीम 3 विकेट से विजयी हुई। मुख्यातिथि तारा ने अपनी ओर से क्रिकेट लीग को 5100 रुपये और खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के महासचिव कुलदीप ठाकुर, पंचायत प्रधान लेख राम, भाजपा शक्ति केंद्र के अध्यक्ष संजय ठाकुर, सदस्य सुखराम, चिरंजीलाल, सुकेत टैक्सी यूनियन के प्रधान पीतांबर लाल, लालमन शर्मा, मेहर चंद, कर्म सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें