सुंदरनगर (मंडी)। ओम साईं सेवा समिति ने सुंदरनगर में बुधवार को युवा सप्ताह मनाया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र मंडी के कार्यक्रम समन्यवक अमित कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। र्साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाषण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में श्वेता प्रथम, बनिता द्वितीय और प्रीति तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में श्रवण कुमार ने प्रथम, संतोष ने द्वितीय और साहिल ने तीसरा स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में अंकित ने पहला, शालिनी ने दूसरा और सुशांत ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि अमित कुमार युवाओं का आह्वान किया कि ऊर्जा एक ऐसी वस्तु है जिसको अगर राष्ट्र हित के कार्यों में इस्तेमाल नहीं किया तो वह काफी विध्वंसक साबित हो सकती है। इसलिए युवाओं को राष्ट्रहित की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र का हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि युवाओं को बेहतर मंच प्रदान किया जाए। इससे आत्मबल, विश्वास और क्षमता का संवर्धन, नेतृत्व निर्माण के साथ युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्तर का भी विकास हो सकेगा।