फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षकों की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षकों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

शीघ्र नियुक्तियां न कीं तो करेंगे आंदोलन : संघ
अमर उजाला ब्यूूरो
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के विभिन्न श्रेणियों के हजारों पद भरने का स्वागत किया है। लेकिन, साथ ही संघ ने इस बात पर निराशा जताई है कि सरकार एक तरफ तो विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के पद भर रही है, वहीं शारीरिक शिक्षकों की अनदेखी कर रही है, जो शारीरिक शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भी भरने के लिए मंत्रिमंडल में फैसला लेती तो इससे प्रदेश के स्कूलों में जो शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं उन्हें भरा जा सकता था। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से संघ के माध्यम से मांग की है कि अन्य श्रेणियों की तरह शारीरिक शिक्षकों के पदों को भी भरने के आदेश जारी करें। संघ के प्रधान मस्तराम वडियाल, महासचिव छोटा राम मान, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर, मीडिया प्रभारी चंचल सिंह आदि ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर शीघ्र उन्हें नियुक्तियां नहीं दी गईं तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें