फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक ही भवन में मिलेंगे सभी दफ्तर, नहीं पड़ेगा भटकना :जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक दिवसीय दौर के दौरान थुनाग में 28 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी सचिवालय भवन की आधारशिला रखी। वहीं सराज दीप उत्सव को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय भवन अढ़ाई वर्ष में बनकर तैयार होगा। इसमें पांच मंजिलें होंगी। भवन में एसडीएम, तहसील और आईपीएच विभाग के कार्यालयों सहित अन्य सभी कार्यालय मौजूद होंगे। भविष्य में जो भी नया कार्यालय सराज के लिए मिलेगा, उसे भी इसी भवन में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा अभी तक कई विभागों के दफ्तर दूर-दूर हैं और कई विभागों के कार्यालय अभी बने ही नहीं हैं। यह एक ऐसा भवन बनेगा, जहां एक छत के नीचे कई विभागों के अधिकारी बैठेंगे। पहले लोगों को अलग-अलग जगह जाने से असुविधा होती थी। धन और वक्त दोनों की बरबादी होती थी। अब यहां मिनी सचिवालय के बनने से लोगों को ऐसी असुविधाओं से छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा भी की। बाकी पैसे का प्रावधान अगले बजट सत्र में किया जाएगा।
विज्ञापन


....................
यह की घोषणाएं
सीएम ने कहा कि थुनाग में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। टैक्सी स्टैंड बनाया जाएगा, जिसका प्रारूप तैयार हो जाने के बाद धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। तूनागपुर से लेकर लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह तक पक्का पैदल रास्ता बनाने के लिए 5 लाख रुपये, 5 महिला मंडलों को 3-3 लाख रुपये प्रत्येक महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51000 रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें