फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक सस्पेंड
विज्ञापन

छात्र से कुकर्म के आरोपी को बचाने के चक्कर में था
गोहर (मंडी)। छात्र के साथ कुकर्म के मामले में स्कूल रजिस्टर से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को 14 दिन की न्यायिक रिमांड मिली है। वहीं, शिक्षक को शिक्षा विभाग ने नियमानुसार निलंबित भी कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार अध्यापक को पुलिस ने बुधवार को उप मंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी अध्यापक पर स्कूल में हाजिरी के रजिस्टर में कथित छेड़छाड़ कर आरोपी को बचाने का आरोप लगा था। पुलिस ने जब स्कूल जाकर कुकर्म मामले की जांच की तो पुलिस ने रजिस्टर में कथित छेड़छाड़ पाई। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ मनोज कुमार वालिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें